Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 9, 2022

जिले में कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन समन्वित कृषि के तहत् मछली पालन, मशरूम उत्पादन के लिए किया जा रहा जागरूक

जिले में कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन समन्वित कृषि के तहत् मछली पालन, मशरूम उत्पादन के लिए किया जा रहा जागरूक


किसानों को फसल परिवर्तन से लाभ के बारे में दी जा रही जानकारी


कोरबा 08 अपै्रल 2022/जिले में किसानों को किसान हितकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने और फसल परिवर्तन से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत् कृषि पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् किसानों को मुख्य फसल के साथ अन्य फसल का उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
 कृषि पखवाडा कार्यक्रम में किसानों को मुख्य फसल धान के अलावा अन्य फसलों जैसे कोदो कुटकी रागी फसलों के उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अन्य लघु धान्य फसलों का कम पानी में भी अच्छी ऊपज होती है। जिससे पैसे और समय की भी बचत होती है। किसानों को कृषि पखवाड़ा के तहत् मक्का और दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम में समन्वित कृषि के माध्यम से भी अधिक लाभ कमाने के बारे में बताया जा रहा है। किसानों को समन्वित कृषि के तहत् मछली पालन, मशरूम उत्पादन आदि के लिए जागरूक किया जा रहा है।


उपसंचालक कृषि श्री ए.के. शुक्ला ने बताया कि कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् किसानों को सहकारी समितियों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीकृत किसानों को ई-केवाईसी करवाने तथा वर्मी खाद और रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम उठाव की भी जानकारी दी जा रही है। 
कृषि चौपाल के माध्यम से किसानों को अनकनेक्टेड विद्युत पंपो के कनेक्शन के आवेदन कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारी क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पास जमा करने के लिए बताया जा रहा हैं। कृषि पखवाड़ा कार्यक्रम में फसल परिवर्तन कर समन्वित कृषि को प्रोत्साहित करने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी रही है। पारंपरिक फसलों के साथ-साथ किसानों को समन्वित कृषि के तहत् फसल उत्पादन के साथ-साथ सब्जी उत्पादन, मछली पालन आदि के लिए जागरूक किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad