खदान से चुरायी डीजल रोड किनारे झाडिय़ों में छुपाया, पुलिस पहुंची तो निगरानी में जुटे दो डीजल चोरों को पकड़ा
कोरबा -दीपका खदान से चुरायी 21 हजार कीमती 210 लीटर डीजल को हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के ग्राम दर्राखांचा के पास बाइपास रोड किनारे झाडिय़ों में छुपाकर दूर से निगरानी हो रही थी। मुखबिर से सूचना पाकर हरदीबाजार चौकी पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में मौके पर दबिश दी तो निगरानी में जुटे दो डीजल चोर भागने लगे, जिसे दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ा।
मौके से पुलिस ने 6 नग 35-35 लीटर के प्लास्टिक जेरीकेन में भरे 210 लीटर डीजल जब्त किया है। पुलिस को देखकर भागते समय पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में राजकुमार रोहिदास (23) पिता जगत राम चैतमा पाली, रोहित चौहान (22) पिता सावन सिंह निवासी अंडीकछार हरदीबाजार बताया। जब्त डीजल को दीपका खदान से चोरी कर खपाने से पहले छुपाकर रखना बताया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 41-1-4, 379 भादवि के तहत कार्रवाई की है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.