दर्री थाना अंतर्गत जैलगांव अयोध्यापुरी से आईपीएल में आनलाइन सट्टापट्टी खेल रहे दो आरोपियों को दर्री पुलिस ने गिरफ्तार
कोरबा-: दर्री थाना अंतर्गत जैलगांव अयोध्यापुरी से आईपीएल में आनलाइन सट्टापट्टी खेल रहे दो आरोपियों को दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशानुसार आईपीएल में पैसा लगाने वाले ऑनलाइन सट्टे के विरुद्ध अभियान में दर्री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दर्री टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि आईपीएल में ऑनलाइन अधिक पैसे मिलने के लालच देकर पैसों की ट्रांजैक्शन करवाई जा रही थी। आरोपियों से जब्त की गई मोबाइल पर सट्टा पट्टी खिलाने की गतिविधियां पाई गई जिसमें फोन में गूगल के माध्यम से पैसों की ट्रांजैक्शन किया गया था। सट्टा पट्टी खेल रहे आरोपियों के नाम राजकुमार यादव s/o बच्चा यादव ,25 वर्ष खटाल मोहल्ला,दर्री।
२/कमलेश सिंह s/o रामरतन सिंह, 36 वर्ष, जैलगांव चौक ,दर्री।
दोनों आरोपियों से जप्ती
सट्टा पर्ची -1 लाख से अधिक की,4 पन्ने।
35000 रु नगद
2 मोबाइल फ़ोन जब्त किया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.