डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
(शिवशंकर पाण्डेयजिला ब्यूरो)
बालाघाट।भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल को 131 वी जन्मजयंती हर्षोउल्लास के साथ नगर की सब्जी मंडी स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर चौक में अनुयायियों द्वारा मनाई गयी ।सुबह से ही उनको।मानने वाले अनुयायियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पमाला एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया । उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया । भाजपा कटंगी मंडल के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पमाला दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया । इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने उनके द्वारा किये कार्यो को उपस्थित जनो को बताया डॉ साहेब का जन्मदिन 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश के महू जिले के छोटे से गांव में हुआ था वे संविधान निर्माता के रूप में आधुनिक भारत के निर्माता रहे है उनका विशेष योगदान भारत की प्रगति विकास में रहा है । आज का दिन उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है वे देश के अंदर जाति प्रथा के घोर विरोधी थे। उन्होंने दलितों के उत्थान विकास के लिए अनेक कदम उठाए। इसलिए उन्हें दलितों का मसीहा भी कहा जाता है। बाबा साहब ने हमेशा कमजोर और पिछड़ें वर्ग के लोगो।के अधिकारों के लिए काम किया है करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ रहेंगा । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डी. डी गजभिये ने नगर परिषद के अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया एवं उपस्थित जनों को भी बताया महापुरुषों के नाम से चौक बने है उनकी प्रतिमा भी लगाई गई है उसके बावजूद भी नगर परिषद के अधिकारी इन चौकों में लगी प्रतिमाओं की साफ सफाई में ध्यान नही देती है साथ ही सलाह भी दिया गया सप्ताह में 1 दिन इन प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाए जिससे अनुयायिओं की आस्था को ठेस न लगे । डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती कार्यक्रम में भाजपा मंडल कटंगी के सभी मंडलो और मौर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें पूर्व सांसद के.डी देशमुख, पूरनलाल चौधरी, नरेंद्र भैरम, यशवंत टेम्भरे, मुकेश राहंगडाले, पवन राणा,, प्रकाश देशमुख,शंकर लाल तांडेकर, राजेन्द्र अग्रवाल, संदीप शर्मा, शैलेन्द्र चौरड़िया, कैलाश शर्मा, मुकेश चौकसे, केदार कटरे, राजकुमार राहंगडाले, शेख आबिद,अरुण देशमुख, डॉ योगराज ठाकरे, दिमागचंद टेम्भर्रे, अरविंद दरवड़े, अवलेश पारधी, महिला मोर्चा से सुनीता भराम्बे, उषा कटरे, सुमन शर्मा, पारुल देशमुख, आशा चौकसे, शैल बंशपाल, छाया मैलानी, ज्योति नेवारे, रेखा वाधवानी, युवा मोर्चा से प्रियांश राऊत, शुभम पटले, वैभव गुप्ता, राज ठाकरे, संदीप चौधरी, पीयूष देशमुख, सुरेंद्र राहंगडाले, हितेश पटले, अरुण राहंगडाले, संदीप परते, आदि मौजूद थे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.