Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 21, 2022

युवा शक्ति केन्द्र सुकमा में दिल्ली जैसी व्यवस्था- रेणुका सिंह

 संजय सिंह भदौरिया ब्यूरो सुकमा

मो-9424222500



युवा शक्ति केन्द्र सुकमा में दिल्ली जैसी व्यवस्था-  रेणुका सिंह




*सुकमा -* एक दिवसीय सुकमा प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री, जनजातीय मामले मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती रेणुका सिंह ने स्वामी विवेकानन्द युवा शक्ति केन्द्र परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जिला ग्रन्थालय, कोचिंग सेन्टर, जिम का अवलोकन किया और छात्रों से चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि सुकमा जैसे दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर माहौल प्रदान करना जिले के लिए बड़ी उपलब्धी है। सुकमा जैसे छोटी जगह में दिल्ली जैसी कोचिंग सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही है। यहां की सुविधाओं का लाभ लेकर युवा निश्चित तौर से प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर प्रशासनिक पदों पर काबिज होंगे। उन्होंने पुस्तकालय में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे अनुराग शर्मा एवं अन्य से चर्चा की। साथ ही मन लगाकर पढ़ने और कड़ी मेहनत कर उच्च प्रशासनिक पदों पर काबिज होने की शुभकानाएं दी।



*छात्रों से हुईं रुबरु, दिए सफलता के मंत्र*

श्रीमती सिंह ने विवेकानन्द युवा शक्ति केन्द्र में सीजीपीएससी, व्यापम सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। किसी लक्ष्य के प्रति ऐसा जुनुन बनाएं जो लक्ष्य हासिल होने पर ही शांत हो। उन्होंने महापुरूषों की विचारों तथा प्रेरणादायक शब्दों से युवाओं को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अपने अनुभव युवाओं से साझा किए।

मंत्री श्रीमति रेणुका सिंह ने  कहा कि सुकमा जैसे संवेदनशील जिले में युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने की जरुरत रही, आज जानकर खुशी हो रही है कि जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेतहर पढ़ाई का माहौल निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा कविता साहू, साजिया खान, सुशील मरकाम, सौरभ उप्पल से कौचिंग में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होने कहा कि समय प्रबंधन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक है, प्रत्येक विषय को समान समय दे, और जिन विषयों में कमजोर हों, उनपर अधिक। धैर्य, जुनुन, समर्पण और सतत प्रयास से मंजिल मिलना तय है।  

इस दौरान भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिकाशोरी, भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम, कलेक्टर  विनीत नन्दनवार, पुलिस अधिक्षक  सुनील शर्मा, जिला पंचायत सीईओ  देवनारायण कश्यप, एसडीएम सुकमा सुश्री प्रीति दुर्गम, तहसीलदार  प्यारेलाल नाग, नायब तहसीलदार  महेन्द्र लहरे भी साथ रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad