भाजपा मंडल अध्यक्ष पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगाए गए आरोप निराधार
गुण्डरदेही । नगर पंचायत अध्यक्ष रानू सोनकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से व समाचार पत्र मे गुण्डरदेही के भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी पर आरोप लगाया था कि दुष्यंत सोनवानी क्या नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाने मे लगे है या विपक्ष के साथ है इन पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानू सोनकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जबसे नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया था तब से उन्होंने अध्यक्ष की कुर्सी बचाने व पार्टी की लाज रखने का हर प्रयास किया व उसका प्रयास भी सफल हुआ
यही नही उन्होंने पुर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा पार्षद के साथ समन्वय बनाने मे भी उनका योगदान रहा नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद से मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू मोहन जैन के साथ टीम बनाकर पार्षद व अध्यक्ष के बीच समन्वय बनाने का निरंतर प्रयास करते रहे वही भाजपा समर्पित पांच पार्षद मेरे साथ मिलकर नगर के विकास कार्य करने के लिए संकल्पित है मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के खिलाफ सोशल मीडिया व समाचार पत्र मे प्रकाशित खबर गलत व भ्रामक है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.