हमला करने वाला बाघ पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी के पेंच राष्ट्रीय उधान के अंतर्गत आने वाले अरी बफर खापा बीट में बीते दिनों बांध ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। जिसके कारण युवक को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था. उसकी मौत होने के बाद बाघ को पकड़ने के लिए जंगल के आसपास कई पिंजरे लगाए गए है।
बफर से लगे दक्षिण सामान्य बन मंडल के रूखड़़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत दरासीकलां (बकरमपाठ)के जंगल में बाघ को पकड़ने के लिए लागाये गए पिंजरे में एक तेंदुआ फस गया। उसे सावधानी से पेंच टाइगर रिजर्व के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। पिंजरे में तेंदुआ के कैद होने की सूचना मिलने पर पेंच टाइगर रिजर्व और दक्षिणी सामान्य वन मंडल का अमला मौके पर पहुंचा ।जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पिंजरे में कैद तेंदुए को जंगल में वापस छोड़ दिया गया है। पेंच प्रबंधक के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे में कैद हो गया।जब वन अमले ने गश्ती के दौरान पिंजरे में कैद तेंदुए को देख तो इसकी सूचना अधिकारियों को दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.