Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 10, 2022

पड़ोसी जिले में शोभायात्रा के दौरान हाई वोल्टेज करेंट से कई झुलसे, लोहे की रॉड में लगा था झंडा,,,

 धर्म सिवनी

पड़ोसी जिले में शोभायात्रा के दौरान हाई वोल्टेज करेंट से कई झुलसे, लोहे की रॉड में लगा था झंडा,,,


सी एन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

सिवनी। जिले के पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा शहर में रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे वाहन में लोहे की राड में लगा झंडा रेलवे की विद्युत लाइन से टकरा गया। इस हादसे में डीजे वाहन में सवार 6 लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे नागपुर रेफर किया गया है।



हादसा चार फाटक आरओबी के नीचे हुआ है। जैसे ही रैली में शामिल डीजे वाहन पर सवार लोगों को करंट लगा तो रैली में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि डीजे वाहन पर सवार एक युवक लोहे की राड में फंसा झंडा लहरा रहा था इसी दौरान वाहन आरओबी के नीचे से गुजर रहा था इसी दौरान हादसा हो गया।

करंट लगने से डीजे वाहन में सवार कांग्रेस नेता जगदीश चंद्रवंशी, मनीषा पाल, अभिषेक गुप्ता, अन्नू शिवहरे, लोकेश यादव, राहुल मालवी घायल हुए है। घायलों में जगदीश चंद्रवंशी गंभीर रुप से झुलसे है जिन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है इस रामनवमी जुलूस में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता भी पहुंच रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

प्रशासिनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा उपचार की व्यवस्था बनाई गई। एडीशनल एसपी संजीव कुमार उईके, तहसीलदार भरत शुक्ला भी पहुंचे थे। हादसे के बाद वाहनों पर लंबे झंडों को लेकर पुलिस सख्त हो गई। पुलिस ने लगातार वाहनों से लंबे झंडे उतरवाएं तथा लोगों को हिदायत देते हुए सावधानी बरते के लिए कहा था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad