रायगढ़ में रामनवमी की शोभयात्रा के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल की रहेगी तैनाती
आज रामनवमी के दिन श्री रामनवमी आयोजन समिति के द्वारा श्री राम शोभयात्रा निकाली जाएगी । जो शहर में भ्रमण करेगी शोभयात्रा में होने वाली भीड़ को देखते हुए रायगढ जिला पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हो गई है । शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले पवार स्वयं शनिवार से ही बल की व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है इस सबंध में पटले ने बताया कि रामनवमी के दिन रविवार को रामनवमी आयोजन समिति रायगढ के द्वारा शोभायात्रा निकाली जाती है शोभयात्रा में हजारों लोग शामिल होते है इसके मद्देनजर रायगढ पुलिस ने भी शोभयात्रा के रूट चार्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया जाएगा।
पूरे जिले के थानों के अलावे पुलिस लाइन से रिजर्व बल की भी शोभयात्रा में ड्यूटी लगाई गई है ।
ए एस पी पटले ने बतलाया कि 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 02 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी,03 डीएसपी,10 टीआई,10 उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक,250 प्रधान आरक्षक और आरक्षक इस शोभयात्रा में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।*
*CNI news के लिए चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा की रिपोर्ट*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.