धर्म सिवनी
कथा श्रवण से मिलती है शांति : हितेंद्र पांडे
सीएन आई न्यूज सिवनी से जयकुमार डेहरिया की रिपोर्ट
सिवनी। जहाँ भी कथा हो रही हो उस पवित्र स्थान में जरुर जाना चाहिए। कथा श्रवण से मन में शांति, ज्ञान की प्राप्ति होती है।
कथा श्रवण करने के बाद कथा में बताए गए सत्य, निष्ठा, सहयोग से जीवन की अवधारणा को अपना कर जीवन जीना चाहिए।
जितने विश्वास के साथ हम भगवान की कथा सुनते हैं उतना ही फल हमें अधिक प्राप्त होता है। दुनिया में कोई भी ऐसा कार्य नहीं है जो भगवान की कथा से बड़ा हो। यह बात मठ मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में कथा प्रवक्ता भागवशुक हितेंद्र पांडे वाराणसी ने शनिवार को श्रद्धालुजनों से कहीं।
मठ मंदिर परिसर में आचार्य क्षितिज तिवारी श्रीधाम द्वारका के द्वारा विधि विधान से यज्ञ भी किया जा रहा है।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक यशोवर्धन मिश्र ने मां भगवती की पूजा व श्रीराम महायज्ञ के महत्व की जानकारी श्रद्धालुजनों को दी।
11 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12:00 से महाप्रसाद वितरण
वासन्तिक नवरात्र के चलते यहां प्रतिदिन सुबह 9 से 10:30 बजे तक सहस्त्र अर्चन व प्रतिदिन सुबह 11:30 से दोपहर 2:30 बजे तक यज्ञाहुतियाँ दी जा रही हैं तथा दोपहर 3 बजे से 6:00 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। रविवार 10 अप्रैल को मध्यान्ह काल में श्रीराम नवमी महामहोत्सव यज्ञ मंडप में श्री राम जन्म अभिषेक तत्पश्चात पूर्णाहुति गोधूलि लग्न में कथा समापन होगी। साथ ही 11 अप्रैल सोमवार को यज्ञ स्थल पर दोपहर 12:00 से महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.