रनचिरई व खलारी मे मनाया कर्मा जयंती महिलाओ ने निकाली कलश यात्रा
गुण्डरदेही - भाठागांव आर परिक्षेत्र के ग्राम रनचिरई व गुण्डरदेही ग्रामीण परिक्षेत्र के ग्राम खलारी मे कर्मा जयंती मनाई गई दोनो जगह ग्रामीण महिलाओ ने कलश यात्रा निकालकर गली भ्रमण किया खलारी मे मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप साहू थे
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू विशेष अतिथि परिक्षेत्रिय अध्यक्ष कल्याण साहू पुर्व जनपद उपाध्यक्ष हेमंत साहू दिलीप कुल्हाड़े खलारी सरपंच व ग्रामीण व परिक्षेत्रिय अध्यक्ष पदाधिकारीगण उपस्थित थे मुख्य अतिथि रामस्वरूप साहू ने संगठन पर जोर दिया उन्होंने कहा कि समाज मे उंच नीच नही होता सभी समान होते है अध्यक्षता कर रहे
जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने कहा कि मां कर्मा ने कर्म किया है इसलिए उसको मां कर्मा कहा गया है इसी प्रकार ग्राम रनचिरई मे मुख्य अतिथि रामस्वरूप साहू गुण्डरदेही थे उन्होने कहा कि काफ़ी संघर्षों के बाद हमारा साहू समाज जागरूक हुआ है हमे हमेशा आगे बढ़ते रहना है और मां कर्मा के आदर्श पर हम सबको चलना चाहिए
अध्यक्षता भीखाराम साहू परिक्षेत्रिय अध्यक्ष विशेष अतिथि लेखराम साहू न्याय प्रकोष्ठ केके साहू केशव साहू नरेंद्र सोनबोईर भारती साहू सरपंच अखिलेश मिश्रा उमाशंकर साहू संरक्षक मोहनलाल साहू सहित परिक्षेत्र के ग्रामीण अध्यक्ष व पदाधिकारीगण बड़ी संख्या मे शामिल हुए कार्यक्रम के पहले गांव की महिलाओ ने उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई तत्पश्चात अतिथियो द्वारा मां कर्मा की पुजा अर्चना की गई वही भाठागांव आर परिक्षेत्र की ओर से रनचिरई के एक समाज की युवती का जिन्होंने असम राइफल मे भर्ती हुआ उनका व मेधावी छात्र छात्राओ का सम्मान किया गया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.