Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 21, 2022

पल्हेरा के सट्टेबाजों पर पुलिस की लगाम ढीली

 पल्हेरा के सट्टेबाजों पर पुलिस की लगाम ढीली



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट। एक का अस्सी बनाकर बडा बनने के चक्कर मे पल्हेरा के युवा से लेकर हर वर्ग के लोग बर्बाद हो रहे है जिस पर मलाजखंड पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।प्राप्त जानकारी अनुसार मलाजखंड थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हेरा व बाकल में जमकर सट्टेबाजी हो रही है जिस पर मलाजखंड पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।पल्हेरा में नहर के सामने किराना व हार्डवेयर की दुकान के पीछे मकान में और बाकल में प्राथमिक शाला के पास जमकर सट्टेबाजी होती है जहां लोगो की लगने वाली भीड़ से ग्रामीण त्रस्त है लेकिन सटोरियों के डर की वजह से कोई भी ग्रामीण इसके खिलाफ नही जाता।जिसका फायदा यहां के सटोरिया खूब उठा रहे हैं।आखिर किसके शह पर बेखौफ होकर यहां के सटोरिया सट्टा का अवैध कारोबार कर रहे है पुलिस या कोई और?अपने अवैध कारनामो को छुपाने के लिए सट्टेबाजों ने मकान के अंदर सट्टा का खेल खेलते हैं जिससे किसी को शक न हो लेकिन कहते है न पाप ज्यादा दिन छुपता नही है यही हुआ हैं इन सटोरियों के ऊपर जो धीरे धीरे इनका अवैध कारोबार लोगो के सामने आ रहा है लेकिन पुलिस इससे अनभिज्ञ है जिसका कारण मोटी चढ़ोत्तरी है।इस खेल में युवा फसकर बर्बाद हो रहे है जिसमें पल्हेरा, मंडई,मानेगांव सहित आसपास के युवा से लेकर पढ़ने वाले छात्र तक सट्टे के दलदल में समा रहे हैं जिसकी खबर मलाजखंड पुलिस थाना को है फिर भी बड़े मगरमच्छ के ऊपर कार्यवाही न करना मलाजखंड थाना प्रभारी के ऊपर सवालिया निशान लगाने के लिए काफी है।पूरे देश मे सट्टा बाजार को अवैध घोषित कर बंद कर दिया गया है साथ ही मध्यप्रदेश में भी सट्टा बाजार को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक ने सटोरियों पर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है लेकिन इस सबके बावजूद मलाजखंड पुलिस पल्हेरा के सटोरिया के ऊपर मेहरबान क्यों है समझ के परे है।सूत्रों के हवाले से खबर है कि पल्हेरा का सटोरिया पहुंचा हुआ है और सफेदपोश बनकर अपने अवैध कारोबार से लाखों की कमाई कर अपने पाप की कमाई का कुछ अंश पुलिस थाना में देकर थाना पुलिस को अपने बाप का घर समझ रहा है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस थाना में हर माह लाखो की चढ़ोत्तरी चढ़ाता है पल्हेरा का सट्टेबाज जिससे इसका अवैध कारोबार खूब फलफूल रहा है। दुकान की आड़ में रोजाना लाखो का सट्टा लगाया जा रहा है। सट्टा से किसी परिवार का भला नही हुआ है,हां सटोरियों व उनके आकाओं की जेबें जरूर भर रही है।यही कारण है कि क्षेत्र में सट्टा बाजार अपने चरम पर है जिस पर मलाजखंड पुलिस का अंकुश नहीं है।सट्टा बाजार से कितनो का परिवार बर्बाद हो गया।आएदिन परिवार में मारपीट की स्थिति निर्मित हो जाती है लेकिन इस सबसे मलाजखंड पुलिस बेखबर है जिससे इसके हौसले बुलंद हैं।किसी का परिवार बर्बाद हो पर इन सबकी जेबें तो आबाद हो रही हैं।शायद यही कारण है कि पल्हेरा में बेखौफ होकर सट्टा चल  रहा है।जबकि पल्हेरा में जिस स्थान पर अंको का खेल हो रहा है वह शासकीय विद्यालय के पास है जिससे इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों के ऊपर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है।ग्रामीणों ने भी कई बार इस बावत शिकायत किया है लेकिन भारी भरकम चढ़ोत्तरी मिलने के कारण पुलिस इस पर हाथ नही डालती।इस मामले में मलाजखंड पुलिस थाना प्रभारी से जब चर्चा किया गया तो साहब ने वही रटारटाया जबाब दिया देखकर कार्यवाही करेंगे पर कब यह न बता पाए।अब देखना यह है कि साहब कब कार्यवाही करेंगे।हालांकि सट्टा बाजार को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष भी देखा गया है।पल्हेरा निवासी नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सटोरिया से पूरा गांव त्रस्त है लेकिन कोई आगे आकर नही बोल पाता, अपनी पहुंच व अवैध पैसे के बल पर लोगो को डरा धमकाकर मुंह बंद कर देता है।दिनभर बाजार चौक से लेकर स्कूल तक बाहरी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।जिससे बहु बेटियों को इस मार्ग से आना जाना दुश्वार हो गया है।इस पर शीघ्र अंकुश लगाने की आवश्यकता है,नही तो पूरा क्षेत्र अंको के खेल में बर्बाद हो जाएगा।अब देखना यह है कि मलाजखंड थाना प्रभारी इस पर अंकुश लगाने में कब कामयाब होते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad