दुर्गकोंदल के कृषि विस्तार अधिकारी श्री गिरिजाशंकर पटेल बने छत्तीसगढ़ स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के कांकेर जिला अध्यक्ष
पाखंजुर ---------दिनांक 02/04/2022 , शनिवार को अनुभाग भानुप्रतापपुर में छ. ग. स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ का जिला स्तरीय बैठक का आयोजन संघ के द्वारा किया गया जिसमें संघ के विभिन्न लंबित माँगो पर चर्चा किया गया ,
चर्चा उपरांत सर्वसहमति से संघ को और मजबूत करने के लिये निर्वाचन किया गया तथा सर्वसहमति से श्री गिरिजाशंकर पटेल को जिला अध्यक्ष , श्री रथीन्द्र नाथ बैनर्जी को जिला उपाध्यक्ष , श्री फिरोज वट्टी को सचिव , श्री गुमेश नाग को कोषाध्यक्ष और संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री रविशंकर नेताम को संरक्षक बनाया गया । उक्त जिला स्तरीय बैठक / निर्वाचन में सभी ब्लॉक कांकेर ,कोयलीबेड़ा , चारामा , नरहरपुर , भानुप्रतापपुर , दुर्गकोंदल और अंतागढ़ के सभी कृषि विस्तार अधिकारी गण उपस्थित थे ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.