पेयजल व्यवस्था की निगरानी व पेयजल संबंधित प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की निगरानी व पेयजल संबंधित प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किये गये है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बालाघाट द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे पेयजल व्यवस्था की निगरानी व पेयजल संबधित प्राप्त शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07632-241131 पर सुबह 8:00 से रात्रि 8:00 बजे तक ,ग्रामीण जन अपने क्षेत्रों में हैण्डपंप खराब होने एवं पेयजल समस्या संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते है।
स्थापित कन्ट्रोल रूम की कन्ट्रोलिंग के लिये विभाग द्वारा अधिकारियो एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो कि कन्ट्रोल रूम मे प्राप्त शिकायतो या सस्याओ के त्वरित निराकन के लिए कार्यवाही करेंगे । ग्रामीणजन अपने उपखंड के उपयंत्री या हैण्डपंप टेक्नीशियन को सीधे अपनी शिकायत कर सकते है ।
विभाग द्वारा जिले में उपखंडवार शिकायत दर्ज कराने के लिए उपखंड बालाघाट दुरभाष क्र. (बालाघाट एवं परसवाडा ) 7999923256, उपखंड वारासिवनी दुरभाष क्र. 9754678132, 8103191457, उपखंड कटंगी एवं खैरलांजी दुरभाष क्र. 9407311551,7909919272 उपखंड बैहर एवं बिरसा दुरभाष क्र. 9340271515, 9424925362 उपखंड लांजी एवं किरनापुर दुरभाष क्रमांक 9098391927, 3437826 ग्रामीणजन खंडवार दुरभाष क्र में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.