ग्राम धनरास के सौराबांध में नहाने गई 25 वर्षीय महिला की डुबकर हुई मौत कोटा पुलिस जांच में जुटी
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धनरास में कल बुधवार की सुबह मृतक श्यामा बाई भानु पति कलेश्वर भानु उम्र 25 वर्ष ग्राम धनरास निवासी महिला सौराबांध में नहाने गई हुई थी इसी दौरान महिला की पैर फिसल गई और गहरा पानी मे जाने के कारण डूबने से मौत हो गई परिजनों के द्वारा घटना दिनांक को खोजबीन की गई थी लेकिन कोई पता नही चला जब कुछ ग्रामीण बांध तरफ गए हुए थे तो सौरा बांध में एक तैरती हुई शव देखी गई उसके बाद गांव वालों और परिजनों को इस मामले में सूचना दी गई तब परिजनों ने इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी आज गुरुवार को पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटा लाया गया कोटा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.