गुण्डरदेही मे कांग्रेसियो ने केन्द्रीय मंत्री का फुंका पुतला
गुण्डरदेही । धमतरी चौक गुण्डरदेही में गुरूवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया इस दौरान कांग्रेसियो ने प्रहलाद पटेल मुर्दाबाद के नारे लगाए कांग्रेसियो का आरोप है कि खैरागढ़ उपचुनाव प्रचार के दौरान उनके द्वारा 25 सौ में धान खरीदी करने से छत्तीसगढ़ बर्बाद हो जाएगा का वक्तव्य दिया गया था जो कि प्रदेश के अन्नदाता किसानों का अपमान है इस अवसर पर जिला कांग्रेस चंद्रप्रभा सुधाकर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा डॉ नारायण साहू क्रांतिभूषण साहू रवि राय वर्षा केके राजू चन्द्राकर सुनील चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.