अरमरीकला की छात्राएं सीख रही है आत्मरक्षा प्रशिक्षण
गुण्डरदेही । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरमरीकला में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में विद्यालय की छात्राएं बहुत ही उत्सुक है और इस प्रशिक्षण शिविर में अत्यधिक संख्या में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। इन बच्चों को गगन व आलिया असरफी मार्सल आर्ट्स विशेषज्ञ के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य एएस कौशिक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से हमारे छात्राओ में खुद की सुरक्षा कैसे करनी है उसका विकास होगा साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे वर्तमान समय को देखते हुए आत्मरक्षा के लिए इस तरह की प्रशिक्षण वाकई छात्राओं के लिए बहुत जरुरी है शाला के व्यायाम शिक्षक शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि यह प्रशिक्षण नियमित रूप से सुबह शाला प्रांगण में चलेगी स्कूल के अलावा अन्य छात्राएं भी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले सकते हैं इस शिविर के कार्य को देखकर विद्यालय की शिक्षक एमके सेन आरपी आर आरके साहू डीके ठाकुर सहित पूरे विद्यालय परिवार ने प्रशंसा की है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.