Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 3, 2022

नांदी की नल जल योजना से जल प्रदाय प्रारंभ टंकी का वाल्व खराब होने के कारण प्रभावित हुआ था जल प्रदाय

नांदी की नल जल योजना से जल प्रदाय प्रारंभ 

टंकी का वाल्व खराब होने के कारण प्रभावित हुआ था जल प्रदाय 

(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

    बालाघाट।समाचार पत्रों में गत दिवस कटंगी विकासखंड के ग्राम नांदी की नल जल योजना से जल प्रदाय बंद होने संबंधी समाचार प्रकाशित किया गया था।  कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने इस पर त्वरित संज्ञान लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को इसकी जांच कर  नांदी गांव की इस योजना से शीघ्र जल प्रदाय प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।

     लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग के अमले द्वारा ग्राम नांदी जाकर नल जल योजना की जांच की गई तो पाया गया कि टंकी का वाल्व खराब होने के कारण मात्र 01 दिन के लिए पेयजल प्रदाय बंद हुआ था । टंकी के वाल्व का सुधार कार्य कर  01 अप्रैल 2022 से ग्राम नांदी में जल प्रदाय पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। यद्यपि यह कार्य ग्राम पंचायत के द्वारा कराया जाना था लेकिन ग्रीष्म काल में ग्रामीणों को पेयजल की किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वाल्व का सुधार कर जल प्रदाय प्रारंभ कराया गया है। 

      कार्यपालन यंत्री श्री श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम नांदी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग योजना भी स्वीकृत है जिसके अंतर्गत शीघ्र ही नांदी में अतिरिक्त नलकूप खनन का कार्य किया जाएगा और संपूर्ण नांदी ग्राम में जल प्रदाय किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad