नारायणपुर में निहत्थे आदिवासियों पर लाठीचार्ज दोषियों पर कार्यवाही हो-दीपिका
सुकमा--नारायणपुर जिला में लोकतांत्रिक तरीके से रावघाट परियोजना का विरोध करने कलेक्टोरेट पहुँचे हजारों निहत्थे ग्रामीणों और निरीह आदिवासियों पर बलपूर्वक लाठीचार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिकाशोरी ने कहा यदि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा किसी माइंस को नियम के विपरीत किसी उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए आवंटित कर दिया जाता है,रात के अंधेरे में नियम विरुद्ध खनिज संपदा का परिवहन किया जाता है ,
खनिज की चोरी की जाती है उसकी एफआईआर नहीं की जाती है और ऐसे में ग्रामीण आदिवासी अपनी जायज मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का विरोध करते हैं तो ग्रामीण आदिवासियों की मांग को पूरा करने के बजाए उन पर लाठी चार्ज कर उनके साथ उन पर अन्याय अत्याचार किया जाता
जन आक्रोश को दबाने हेतु छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार का आतंकवादी चेहरा सामने आया है,और ऐसा नहीं है कि आदिवासी समाज को जवाब देना नहीं आता पर आदिवासी समाज हमेशा से शांति पसन्द रहा है व लोकतांत्रिक तरीके से ही अपनी बात रखता आ रहा है क्या आदिवासी समाज को अपने हक की बातें भी रखने का अधिकार नहीं है ,यदि आदिवासी समाज अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के सामने रखती है तो उसे दबाने कुचलने का प्रयास यह सरकार कर रही है
अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में पूरी तरह फैल हो चुकी यह सरकार और बढ़ते जनआक्रोश को देखकर डर गई है व पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर अत्याचार करने पर उतारू हो गई है,पिछले दिनों में सुकमा में कलेक्टर के विरुद्ध आदिवासी समाज के हजारों ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन किया गया उसके बाद नारायणपुर में भूपेश सरकार आने वाले परिणामो से डर चुकी है जिससे बौखलाहट में ऐसे गलत कदम उठा रही है,इन सबका जवाब भूपेश सरकार को देना ही होगा ,दीपिका ने इस विषय मे उचित कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग भी की है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.