रामपुर ग्राम पंचायत में ब्लाक स्तरिय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
साल्हेवारा/रामपुर - कलेक्टर राजनांदगांव के निर्देशन में 22अप्रेल को ग्रामीणों की समस्यायों के निराकरण कर समाधान करने ब्लाक स्तर के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी ग्राम पंचायत में स्टाल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लिये जिसमें समस्त विभागों में 157 आवेदन प्राप्त हुये ।
सबसे ज्यादा आवेदन जनपद पंचायत से संबधित रहे राजस्व विभाग से 28 आवेदन मिले बिजली विभाग से 19 पी एच ई से 18 वन विभाग से 20 लोक निर्माण विभाग से 5 क्रेडा विभाग से 3 शिक्षा विभाग से 8 सिंचाई विभाग से 2 सहकारिता विभाग से 1 स्वास्थ्य विभाग से 3 इस प्रकार से ग्रामीण जन आवेदन दिये है
जिसमें से लगभग 90 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है 67 आवेदन लंबित है उसे भी जिम्मेदार अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरीत कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।
जनसमस्या निवारण शिविर के प्रमुख अधिकारी मुकेश ठाकुर बन्ने साटन्डें ए डी ओं जनपद पंचायत से उपस्थित रहे ।इनके साथ सभी पंचायत के सचिव बाबुदास ,रघुनंदन शहरे ,सुकचैन पटेल ,कृष्णा सोनी ,मुंशी श्री वास ,सुरेश झारिया ,मटुक सिंह मेरावी ,कन्हैया बोमर्डे ,महिला बाल विकास सुपर वाइजर योगेश्वरी देशलहरा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदामति गजभिये ,सी के उइके Ado कृषि विभाग जे एस मेरावी RAEO डी के धूर्वे RAEO कृषि दिनेश साहु कृषि उपज मंडी समिति गंडई साहेब दास मानिकपुरी पशु विभाग धनीराम डड़सेना शिक्षा विभाग ,शिव खुशरो ,मनोज मरकाम हिमाचल लिल्हारे जल जीवन मिशन ,भाग चंद साहु जल जीवन मिशन ,राजस्व विभाग से राजेंन्द्र साहु पटवारी ,विजय चौरे पटवारी ,संजय वर्मा सेवा सहकारी समिति रामपुर डां सुधीर जैन पशु चिकित्सक साल्हेवारा रामेश्वर त्रिपाठी मनीष थापा लाइनमेन साल्हेवारा रामपुर तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।जिसमें सभी विभागों का कार्य सराहनीय एवं प्रसशंनीय रहा ।शासन की योंजनाओं का क्रियान्वयन कर अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया जाना जिससे आम जनताओं का कार्य सस्ता और सुलभ होंने का अवसर प्राप्त कर लोगों में भारी उत्साह रहा ।हर महिने ऐसी जनसमस्या निवारण शिविर कर आम जनताओं का समस्या का निराकरण किया जाना अत्यंत जरुरी है जो छोटे छोटे कार्य के लिये भटकते रहते है ।सबसे ज्यादा राजस्व के मामले में सुधार आयेगी ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.