रिश्वतखोर बैहर परियोजना अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बिरसा/बालाघाट।रिश्वतखोरी एवं भ्रष्टाचारी बालाघाट जिले की पहचान बनती जा रही है।सरकारी तंत्र बिना रिश्वत के गूंगा बहरा बन जाता है।सरकारी कार्यालय में बिना चढ़ोत्तरी के कोई काम नही होता।कुछ दिन पहले ही लांजी नगर परिषद के कर्मचारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।उक्त रिश्वतखोर की चर्चा ठंडी भी नही हुई थी कि एक गरीब आदिवासी महिला से रिश्वत लेते बैहर महिला एवं बाल विकास अधिकारी दक्ष शर्मा को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा।हमेशा विवादों में रहने वाला दक्ष शर्मा रिश्वतखोरी के साथ साथ अपने अकड़ूपन के लिये भी जाना जाता था।बैहर एवं बिरसा के प्रभार में रहते इसने खूब लूट मचाई।विभागीय बदनामी एवं इसके प्रभाव से किसी ने इसके खिलाफ मुंह नही खोला था।आंगनवाड़ी सहायिका से लेकर सेक्टर सुपरवाइजर तक से दक्ष शर्मा हर महीने लेता था मोटी रकम, जिसके पाप का घड़ा 22 अप्रैल को फुट ही गया।जब एक गरीब आदिवासी महिला से पांच हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में दक्ष शर्मा आ ही गया।
*20 हजार की मांगा था रिश्वत*
बैहर तहसील के ग्रामपंचायत हिर्री निवासी ममता पत्नी मंगल सिंह मरकाम ने बताया कि गांव के आंगनबाड़ी के लिए सहायिका पद पर उसका चयन हुआ था जिसकी नियुक्ति पत्र जारी करने के एवज में दक्ष शर्मा ने उक्त महिला से 20 हजार की मांग किया था,जब गरीब आदिवासी महिला ने इतनी बड़ी राशि देने में असमर्थता जताई तो रिश्वतखोर,धूर्त एवं मक्कार दक्ष शर्मा ने अपनी मक्कारी दिखाते हुए उक्त महिला से सौदा करने लगा जो दस हजार में पक्का हुआ।महिला ने दो किस्तों में भुगतान करने की गुहार लगाई जिसको कुटिल अधिकारी दक्ष शर्मा ने स्वीकार कर लिया।पहली किस्त देने के बाद महिला ने नियुक्ति पत्र जारी करने को कहा और बाकी की रकम वेतन मिलने पर देने का भरोसा दिया,लेकिन रिश्वतखोर दक्ष शर्मा इसके लिए तैयार नही था।जिससे परेशान होकर आदिवासी महिला ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत कर दिया।जिसको गंभीरता से लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने बैहर महिला एवं बाल विकास कार्यालय से रिश्वत की रकम दक्ष शर्मा से बरामद कर गिरफ्तार कर लिया।इस कार्यवाही में लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक जी एम मर्सकोले,भूपेंद्र दिवान,आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, सोनू चौकसे और विजय विष्ट की सराहनीय योगदान रहा।सबसे ज्यादा योगदान उस आदिवासी महिला का है जिसने हिम्मत जुटाकर रिश्वतखोर दक्ष शर्मा की शिकायत दर्ज कराई।भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे दक्ष शर्मा जैसे देश में फैली गंदगी को साफ करने में मदद मिले।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.