पेशी पर आए मां बेटे में से बेटे की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम मेहंदीवाड़ा चंदन में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान जबलपुर के झिरमिरी इलाके के संदीप खरे के रूप में हुई है जो देर शाम वारासिवनी बस स्टैंड क्षेत्र से अचानक गायब हो गया था।
मृतक संदीप की मां राधाबाई ने बताया कि उनकी वारासिवनी न्यायालय में गुरुवार 21 अप्रैल को एक्सीडेंट केश की पेशी थी। वे अपने 32 वर्षीय मानसिक दिव्यांग बेटे संदीप को साथ लेकर आई थी। पेशी के बाद वे वापस जबलपुर जाने के लिए बस स्टैंड आई। जबलपुर के लिए देर रात में बस होने पर वे यात्री प्रतीक्षालय में प्रतीक्षा करने लगी। इसी बीच थकान की वजह से थोड़ी देर के लिए नींद लग गई। जब उनकी नींद खुली तो उनका बेटा वहां मौजूद नहीं था। जिस पर उन्होंने उसकी आसपास खोजबीन की, नहीं मिलने पर बस स्टैंड के व्यवसायियों के सहयोग से शहर के अन्य स्थानों में भी खोजबीन की लेकिन बेटे का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद उन्होंने देर रात में पुत्र की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी।
बदहवास मां को किसी ने बताया कि मेहन्दीवाड़ा गांव मे एक युवक का शव मिला है जाकर देख लो जब वे उक्त स्थान पर पहुंची तो नदी में उसका शव पड़ा हुआ था। बेटे की मौत से बदहवास हालत में राधाबाई ने बेटे की मौत पर शंका जाहिर की है। जबलपुर के कुछ लोगों से अनबन होने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा दिया है।बहरहाल पुलिस इस मामले में आत्महत्या और हत्या के सभी बिन्दुओं पर सूक्ष्मता के साथ जांच कर रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.