Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 23, 2022

वन क्षेत्र में प्रस्तावित सड़कों एवं ब्रिज के लिए शीघ्र एनओसी जारी करने के निर्देश

 वन क्षेत्र में प्रस्तावित सड़कों एवं ब्रिज के लिए शीघ्र एनओसी जारी करने के निर्देश 

(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने 23 अप्रैल को वन विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर उन्हें आरसीपीएलडब्ल्यू ई योजना के अंतर्गत वन क्षेत्र में बनने वाली सड़कों एवं ब्रिज के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर वन विभाग की ओर से शीघ्र एन ओ सी जारी करने के निर्देश दिए गये।बैठक में बताया गया कि वन भूमि पर काबिज जिन लोगों को वन अधिकार पट्टा दिया गया है उनमें से कुछ लोगों की मृत्यु हो चुकी है, 

ऐसे प्रकरणों में  वन परिक्षेत्र अधिकारियों को शीघ्र पट्टे का फौती नामांतरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 24 अप्रैल को "किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी" अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष ग्रामसभा में वन अधिकार पट्टा के फौती नामांतरण के प्रस्ताव पारित कर उन्हें फौती नामांतरण के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारियों को उप उपलब्ध कराया जाए। बैठक में वनमंडलाधिकारी ग्रजेश वरकड़े, अभिनव पल्लव, एसडीओ  अमित पटौदी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक अरविंद त्रिपाठी एवं वन विभाग के सभी वन परिक्षेत्र अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad