अमेड़ा एवं ठेमा में जलअभिषेक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
कलश यात्रा निकाल कर जल संरक्षण का दिया गया संदेश
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।आजीविका मिशन लांजी की दीदियों द्वारा 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत अमेडा ब ग्राम ठेमा में जल सरक्षण कार्यक्रम के तहत जलाभिषेक अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में समस्त स्व सहायता समूहों की दीदियों द्वारा दुर्गा मंदिर के पास इकठ्ठा होकर नए तालाब निर्माण स्थल की ओर कलश यात्रा निकाली गई। तालाब निर्माण स्थल पर पहुंच कर पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे द्वारा 11 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर तालाब निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि आज जल अभिषेक कार्यक्रम है, जिस प्रकार शिव अभिषेक होता है उसी प्रकार जल अभिषेक है, पृथ्वी का दो तिहाई भाग जल से भरा है और एक तिहाई भाग में मिट्टी है । फिर भी आज पानी न बचाने का नतीजा ये है की हमे बोतल में पानी खरीदना पड़ रहा है। हमे पानी का महत्व समझना है। पेड़ कट रहे है, जनसंख्या बढ़ रही है इसी कारण पानी की कमी हो रही है। जल है तो कल है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लांजी रंजीत सिंह ताराम ने ग्रामीणों को सोख पीट के माध्यम से पानी बचाने की अपील की। मध्य प्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से सुनीता चंदने स्व सहायता समूह की दीदियो से कहा कि एक महिला को घर चलाने के लिए सबसे महत्व पूर्ण जल है, यदि जल न रहे तो जीवन की कल्पना भी नहीं है, चूंकि घर के सारे काम महिलाएं करती है इसलिए महिलाओं का दायित्व है कि पानी का सदुपयोग करे और व्यर्थ बहने वाले पानी से भी घर में साग सब्जी उगा सकते है। अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि आने वाली पीढ़ी पानी के लिए न तरसे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अमेड़ा-ब से ग्राम प्रधान मुबिना जाकिर हुसैन, रिसेवाडा से प्रधान सुरेश लिल्हारे, जाकिर पटेल, ग्राम डोंगरगांव सोहन उपराडे, बहेला से सुकदेव बावनथड़े, ठेमा सुरेश कुराहे, नरेश पिछोडे, सुमरन कुराहे एव जनपद पंचायत लांजी से सेवईवॉर, सिरामे, इंजीनियर शुक्ला उपस्थित रहे।समस्त पंच गण, अमेड़ा ब से शक्ति ग्राम संगठन की सचिव उषा कटरे, संघर्ष आजीविका. ग्राम संगठन ढेमा की अध्यक्ष दुर्गा कुराहे एवम् ग्राम के समूहों की समस्त दीदियां उपस्थित रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.