Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, April 13, 2022

जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय ने लालबर्रा क्षेत्र की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया

 जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय ने लालबर्रा क्षेत्र


की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया



(शिवशंकर पर जिला ब्यूरो)


    बालाघाट। कलेक्‍टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने आज दिनांक 12 अप्रैल 2022 को विकासखण्‍ड लालबर्रा के अंतर्गत ग्राम कंजई, मिरेगांव, पाथरसाही, सागौनटोला-बांदरी की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।


     जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय द्वारा 12 अप्रैल को शा0मा0शा0 मिरेगांव, एकीकृत शा0मा0शा0 पाथरशाही, शा0प्रा0शा0 सागौन टोला (बांदरी), एकीकृत शा0मा0शा0 भांडामुर्री एवं शा0प्रा0शा0 बांदरी का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें एक शिक्षक अनुपस्थित पाये गये । जिस पर उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की जा रही है। शा0प्रा0शा0 कंजई के निरीक्षण में पाया गया कि विलंब से पहुंची एक छात्रा द्वारा विद्यालय के गेट पर पहुंचने पर पहले जमीन को स्‍पर्श किया गया और उसके बाद विद्यालय परिसर में प्रवेश किया गया। विलंब से आयी छात्रा का यह कार्य प्रेरणादायक था। जिला शिक्षा अधिकारी श्री उपाध्याय ने बच्चों को ऐसे संस्कार देने के लिए वहां के शिक्षकों की सराहना की ।


     शा0प्रा0शा0 सागौन टोला (बांदरी) की कक्षा तीसरी की छात्रा ने मौखिक रूप से 13 का पहाड़ा सुनाया । विद्यालय बंद होने के संबंध में एकीकृत शा0मा0शा0 भांडामुर्री में उपस्थित संबंधित शिक्षकों से जानकारी ली गई। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच एवं गणमान्‍य नागरिक उपस्थित थे। सभी शिक्षकों को विद्यालय में निर्धारित समय पर पहुंचने एवं अध्‍यापन करने के लिए निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad