नाले में बाइक गिरने से दो की मौत
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।बैहर थानांतर्गत कुंवर नाले में अनियंत्रित बाइक गिरने से दो की मौत से क्षेत्र में मातम छा गया। जानकारी अनुसार युगल पिता शिवलाल पंद्रे उम्र 23 वर्ष ग्राम कसंगी थाना रूपझर निवासी और सनीज पिता अमृत मेरावी उम्र 17 वर्ष ग्राम गुदमा थाना बैहर निवासी दोनों मोटरसाइकिल में सवार होकर बुधवार को ग्राम उकवा में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी बुधवार रात साढ़े 11 बजे मोटरसाइकिल मेन कुंवर नाले में जाकर गिर गई।इस हादसे में युगल पंद्रे की मौके पर मौत हो गई।जबकि सनीज मेरावी को सिविल अस्पताल बैहर में भर्ती कराया गया। जहां से मेडिकल कालेज गोंदिया रेफर किया गया था। लेकिन फिर से उसे सिविल अस्पताल बैहर में लाकर भर्ती किया गया था जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई।पुलिस ने गुरुवार को दोनों के शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप मर्ग किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.