छ०ग० मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन जिला स्तरीय सम्मान समारोह मुख्य अतिथि माननीय उमेश नंद कुमार पटेल क्षेत्रीय विधायक छ०ग० शासन के उपस्थिति में हुआ संपन्न
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया:- छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन ब्लॉक खरसिया के ग्राम कुनकुनी में जिला स्तरीय क्षेत्रों मैं उत्कृष्ट 50 महिलाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय उमेश नंद कुमार पटेल जी छत्तीसगढ़ शासन रहे माननीय उमेश नंद कुमार पटेल जी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम आज हमारे खरसिया ब्लॉक में हो रहा है जिससे क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मानव

अधिकार जन जागरण फाउंडेशन के द्वारा मानव के जन्म से मृत्यु तक के अधिकारों का जानकारी व शासन के द्वारा जनता को दिए जा रहे लाभ को पहुंचाने के लिए और महिलाओं को जागरूक करने के लिए यह सम्मान समारोह रखा गया है जिसका श्रेय छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन की पूरी टीम एवं जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण यशोदा यादव के साथ हमारे खरसिया ब्लॉक के छत्तीसगढ़ मानव अधिकार जन जागरण फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्यों को जाता है। तथा आशा करता हूं कि इसी तरह हमारे क्षेत्र के जनता को जागरुक करते रहें।एवं उपरोक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में भोज सिंह राठिया

,नैना गबेल,,छत्तीसगढ़ मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव ए आर साव , बिलासपुर हाई कोर्ट अधिवक्ता शिवकुमार बंजारे, जिला प्रभारी राजश्री अग्रवाल कोरबा जिला अध्यक्ष बोधन चौहान कोरबा जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, कोरबा पिनु सिन्हा जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण यशोदा यादव,नगर कार्यकारी अध्यक्ष- प्रताप ठाकुर, नगर अध्यक्ष- विजयलक्ष्मी,विजय पटेल एवं ब्लॉक से तहसीलदार, सीईओ उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रशांत सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया ग्रामीण वर्ग के समस्या का समाधान, महिलाओं का अधिकार, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार अन्याय , अत्याचार ,औद्योगिक,
समस्या शिक्षा बाल श्रम, यौन उत्पीड़न ,परामर्श केंद्र के बारे में जानकारी दिया गया इस कार्यक्रम का सफल आयोजन ब्लॉक पदाधिकारी ब्लॉक कोषाध्यक्ष फुल बाई चौहान ,तुलसी बाई ,गंगा राठिया ,दीपिका बरवा, मनोज चौहान, मीरा, गंगी ,गजेंद्र महंत एवं समस्त ग्रामवासी पंचायत के सहयोग से व माननीय उमेश नंद कुमार के गरिमय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.