आप पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अंबाह नगर वासियों को महावीर जन्म कल्याणक, अंबेडकर जयंती, हनुमान जन्म कल्याणक की शुभकामनाएं और बधाई दी।
देश के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आप कार्यकर्ताओं ने लेन के पुरा अंबाह मे अंबेडकर पार्क पहुंच कर उनकी प्रतिमा की साफ सफाई कर उन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया,
उनकी जयंती पर विशेष शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गांव के अन्य ग्रामीणों ने भी मिलकर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद वरिष्ठ समाजसेवी हेमराज राठौर ने बाइक रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया। महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक, अंबेडकर जयंती और हनुमान जन्म कल्याणक की सभी नगरवासियों को शुभकामनाएं दी।
आप नेताओ ने अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला और लोगो को बताया कि हमारे संविधान के निर्माता डॉ अंबेडकर ने समान नागरिक सहित के लिए शुरू से ही पक्षधर रहे है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता शिवदत्त शर्मा, हरिजन प्रकोष्ठ ब्रह्जीत सखबार, किसान प्रकोष्ठ प्रयागराज शर्मा, बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार, वरिष्ठ समाज सेवी हेमराज राठौर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.