बेलगहना वन विभाग की गहरी नींद का फायदा उठा रहे सागौन तस्कर।
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
*वन परिक्षेत्र बेलगहना बीड क्रमांक 2073 नारंगी एरिया में हो रही सागौन लकड़ी की अवैध कटाई*
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीड क्रमांक 2073 में 1 ही चौकीदार हैं जो रात्रि चौकीदारी करते हैं। सबसे बड़ी बात यह कि चौकीदार क्या केवल घूमने आते हैं जिसके आने जाने की जानकारी तस्करों को रहती है। जिसका फायदा तस्कर बड़े आराम से अवैध कटाई कर ले जाने में हो रहे सफल।
वन विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना मिलने ओके बाद भी मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसी सुस्त रवैये का भी फायदा उठाते हैं तस्कर।
130 के लगभग सूखे सागौन के पेड़ बीड क्रमांक 2073 में हैं जिसके कारण तस्कर हो रहे आकर्षित ।
खास बात यह कि बेलगहना कोनचरा व्यस्त मार्ग के समीप रोड से लगभग 40 मीटरके अंदर हो रही अवैध कटाई।
रोजगार गारंटी के मजदूरों से कराई जा रही है चौकीदारी।
उक्त मामले में उप वनपरिक्षेत्राधिकारी मोहम्मद शमीम से बात की गई जिनका कहना है मुझे सूचना मिली है जांच जारी है जल्द कार्यवाही की जाएगी।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.