हनुमान जन्मोत्सव की धूम,जय श्री राम जय हनुमान से गुंजा शहर
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।पूरे जिले में प्रातः काल से ही मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना प्रारंभ हो गई थी।जिसकी तैयारी हनुमान भक्तों ने करीब 15 दिन पहले से ही प्रारंभ कर दिया था।दो वर्ष कोविड के चलते कोई भी धार्मिक आयोजन नही हुआ था लेकिन इस बार सारी बंदिशें हटाकर शासन ने छूट दे दिया जिससे सारे धार्मिक आयोजन बड़े धूमधाम से मनाए जा रहे हैं।जिसमे शनिवार को श्री राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास से पूरे जिले में मनाया गया। बिरसा,लांजी,कटंगी,परसवाड़ा,बैहर, लामता,वारासिवनी आदि स्थानों पर बहुत हर्षोल्लास से पूजा अर्चना कर युवकों ने बाइक रैली का आयोजन कर पूरे जिला को जय श्री राम और जय हनुमान के नारों से भक्तिमय कर दिया।जिसमें बिरसा से रैली की शुरुआत कर मोहगांव में समाप्ति किया गया वही दमोह से शुरुआत कर सालेटेकरी में समाप्ति की गई जो देखते ही बनती थी।सभी देव स्थानों पर प्रातः काल से ही हनुमान भक्तों का आना शुरू हो गया था जहां पूजा अर्चना कर बाइक रैली निकाली गई तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया व सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.