कलेक्टर ने लाइब्रेरी निरीक्षण करछात्र-छात्राओं से किया संवाद
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट -नगर पालिका शाला परिसर में स्थित स्वाध्याय केंद्र(लाइब्रेरी) का आज दिनांक 6 अप्रैल को कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार , नगर पालिका मुख्यकार्यपालन अधिकारी सतीष मटसेनियां एवं केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे ।
डां गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा स्वाध्याय केंद्र(लाइब्रेरी) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर मार्गदर्शन दिया। उन्होने केंद्र में मिलने वाली सुविधाएं और अध्ययन में होने वाली असुविधाओ के संबंध में जानकारी ली ।
कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि छात्र - छात्राओं के लिए पेयजल की व्यवस्था, पुस्तक की उपलब्धता और अन्य समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण करें और लाइब्रेरी का अन्य लोगो को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.