Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 21, 2022

खैरलांजी के तहसीलदार सहित पांच शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी


 खैरलांजी के तहसीलदार सहित पांच शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


     बालाघाट।कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 20 अप्रैल को जनपद पंचायत वारासिवनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वारासिवनी एवं तहसील कार्यालय खैरलांजी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही बरते जाने एवं अपने पदीय कर्त्तव्यों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन नहीं करने के कारण 05 शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उनकी दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की जाये।


     कलेक्टर डॉ मिश्रा द्वारा एसडीएम कोर्ट वारासिवनी के रीडर संतोष डोंगरे द्वारा अभिलेखों का सहीं संधारण नहीं करने एवं प्रकरणों को अनावश्यक लंबित रखने के कारण उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उनकी दो वेतन वृद्धि रोक दी जाये। इसी प्रकार खैरलांजी तहसील न्यायालय के रीडर श्रीकांत अग्रवाल द्वारा प्रकरणों को लंबे समय से बिना किसी कारण के लंबित रखने के लिए उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उसकी दो वेतन वृद्धि रोक दी जाये। इसके साथ ही खैरलांजी तहसीलदार श्री इन्द्रसेन तुमराली को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि अपने पदीप कर्त्तव्‍यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण क्यों न उनके निलंबन का प्रस्ताव सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया जाये।


     जनपद पंचायत वारासिवनी के लेखापाल अशोक पांडे द्वारा केशबुक का सही संधारण नहीं करने के कारण उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उसकी दो वेतन वृद्धि रोक दी जाये। संबल पोर्टल पर अनुग्रह राशि के प्रकरण लंबित रखे जाने के कारण समग्र समाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री नुपुर झा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उनकी दो वेतन वृद्धि रोक दी जाये। गोलीबारी चौक वारासिवनी में बन रहे काम्प्लेस एवं शादी हाल के कार्य में अनावश्यक विलंब के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-02 के कार्यपालन यंत्री श्री ठाकुर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


     इन सभी शासकीय सेवकों को समय सीमा में अपना स्पष्टीकरण एवं जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर माना जायेगा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और उनके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad