जमीन विवाद को लेकर अपहरण की कोशिश, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
वह रविवार शाम वह मुंगेली नाका चौक के दीपक फोटो कॉपियर्स के पास रोड में पहुंचा। उसी समय कार में सवार बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा आए। दोनों उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए कलेक्टोरेट तक पहुंच गए। फिर बाइक के सामने कार अड़ाकर दी। तलवार, रॉड और स्टिक लेकर मारने के लिए दौड़ाया।। वह किसी तरह भागते हुए सिविल लाइन थाना पहुंचा है। जब युवक प्रशिक्षु आईपीएस के साथ घटनास्थल के लिए जाने लगा तब उसने वह कार और उन युवकों को थाने के बाहर देखा और इसकी जानकारी उसने प्रशिक्षु आईपीएस को जी इसके बाद उस कार की तलाशी ली गई और कार से तलवार, रॉड बरामद हुई उसके बाद युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जब थाना प्रभारी जेपी गुप्ता को इसकी जानकारी मिली तो वह थाने पहुंचकर आरोपी युवक बोदकु ठाकुर और दिलीप मिश्रा से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान पार्षद अमित भारते और संदीप मिश्रा थाने पहुंच गए। वहां पहुंचे युवक अपनी दोस्त बताने लगे तभी प्रशिक्षु आईपीएस ने उन्हें थाने से चलता कर दिया
या यूं कहें कि भगा दिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आईपीएस और टीआई जेपी गुप्ता के बीच बहस हो गई, सूत्रों के अनुसार टी आई और आईपीएस के बीच केस रजिस्टर्ड करने के मामले में बहस हो गई, जहां आईपीएस चाह रहे थे कि युवकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो वही टीआई का कहना था कि पहले घटनास्थल की जांच की जाए उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाए। आईपीएस पर जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार करने का भी आरोप इसकी शिकायत एसपी और आईजी से भी की गई है। इस मामले में कुल 3 एफ आई आर दर्ज की गई है जिसमें एक एफ आई आर गौतम निवासी गंगा नगर फेस 2 युवक द्वारा कराई गई है जिसमें उसने बताया कि वह जमीन दलाली का काम करता है 1 अप्रैल को मंगला स्थित सलून में वह बैठा था तभी वहां तीन युवक बोदकु ठाकुर, अजय और दिलीप मिश्रा निवासी नंद विहार वहां पहुंचे और उसका जबरदस्ती अपहरण करने का प्रयास किया पर वह किसी तरह से वहां से भाग निकला इस घटना की उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी पर जब अपने भाई के साथ घटित घटना के बाद उसने भी इसकी एफ आई आर दर्ज कराई है।
अमित सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने दूसरा केस दर्ज किया है। कार सवार बोदकू ठाकुर और दिलीप मिश्रा उसकी बाइक को रोककर अपहरण और तलवार व अन्य हथियार से हमला करने की कोशिश कर रहे थे। तब वह भागकर थाने पहुंचा। हमलावरों के पास से पुलिस ने हथियार जब्त किया है। उसकी इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 341,294, 506, 323, 25 आर्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।इस घटना के बाद आरोपी पक्ष के अन्य लोग भी थाने पहुंच गए। उनकी तरफ से अजय सिंह भी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गौमत सिंह और उसके भाई अमित ने उसे धमकी दी है। उसने आरोप लगाया कि थाना परिसर में उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर पीड़त पक्ष के खिलाफ अलग से केस दर्ज किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.