शिवसेना ने मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल को किया समर्थन
मनरेगा कर्मियों के मुख्य दो जायज मांगे पुरा करे सरकार :- शिवसेना
शिव सैनिकों ने जिलाध्यक्ष संतोष यदु के आदेश पर मनरेगा कर्मचारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना में सिमगा जनपद पंचायत धरना स्थल पर पहुंचकर मनरेगा कर्मचारियों के मांगो का समर्थन किया।
मनरेगा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने कहा कि मनरेगा कर्मियों द्वारा अपनी अपार मेहनत से केंद्र एवं राज्य सरकार की मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराने वाली महात्वाकांक्षी परियोजना को संचालित कर देश के मजदूरों का जीवन स्तर सुधारने कार्य किया जा रहा है।
किंतु मनरेगा कर्मी केंद्र एवं राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण स्वयं शोषित हो रहे हैं। पुर्व में 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में इनका शोषण किया। अभी वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न वादों को पूरा करने के दम पर बनी कांग्रेस की सरकार द्वारा मनरेगा कर्मचारियों को छला जा रहा है, शिवसेना सरकार से मांग करती है कि वह अविलंब मनरेगा कर्मियों की मांगो को पुरा करे। साथ ही शिवसेना से जिला कार्यकारिणी रोहित देवांगन व ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी संबोधित किया। हड़ताल में उपस्थित भैसा ग्राम अध्यक्ष हरीश वैष्णव व मनरेगा कर्मचारियों
अमिता मार्टिन ब्लाक अध्यक्ष/ प्रांतीय उपाध्यक्ष रोजगार सहायक संघ अमित वैद्य, अध्यक्ष मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ सिमगा,शिवेश वर्मा जिला कार्यकारिणी जिला बलौदाबाजार,उमेश गोस्वामी मीडिया प्रभारी,रोजगार सहायक संघ सिमगा आदि उपस्थित थे
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.