महिला व दो बच्चों की हत्या के आरोपित का अवैध घर पुलिस प्रशासन ने गिराया
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी, जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर छपारा डुंगरिया मोहल्ला के एक घर में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या के जघन्य अपराध की गुत्थी कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझा ली है।तीनों की निर्दयता से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित इकरार उर्फ पप्पू पिता शहीद कुरैशी (43) संजय कालोनी छपारा निवासी को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस के सामने महिला व दोनाें मासूम बच्चों की हत्या का जुर्म कबुल किया है।
अपराधियों से सख्ती से निपटने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिला पुलिस प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित के संजय कालोनी छपारा स्थित अवैध मकान को बुलडोजर (जेसीबी) से तोड़कर जमीदोज कर दिया है।भारी पुलिस बल, एसपी कुमार प्रतीक व कलेक्टर डा. राहुल हरिदास फटिंग की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई।आरोपित के 600 वर्गफीट में बने करीब 15 लाख कीमत के मकान को पुलिस प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.