पुलिस थाना सबलगढ द्वारा लूट का किया पर्दाफास आरोपी गिरफ्तार
मुरैना : दिनांक 20/04/2022 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशुतोष बागरी श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ . श्री रायसिह नरवरिया के निर्देशन में एवं एसडीओपी सबलगढ़ श्री गुरूबचन सिंह के मार्गदर्शन में लूट की घटनाओं को ट्रेस करने के लिये अभियान चालाया जा रहा है अभियान के अंतर्गत थाना सबलगढ़ में फरियादी अतुल हरदैनिया पुत्र स्व . पुरुषोत्तम हरदैनिया उम्र 20 साल निवासी देवी मंदिर गली सबलगढ़ ने थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मैं कल दिनांक 06/09/21 को शाम 7.30 बजे करीब कैलारस से मार्केटिंग का काम कर बापस अपने घर सबलगढ़ के लिये न्यू मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स से आ रहा था
समय करीब रात 8.15 बजे होगा जैसे ही मैं पीपलवाली चौकी एमएस रोड को क्रास किया ही था तभी सबलगढ़ की तरफ से एक सफेद रंग की अपाचे मो . सा . पर तीन अज्ञात व्यक्ति मुँह बांधे हुए आए और मेरी मोटर साइकिल के सामने अपनी मोटर साइकल अडाकर मुझे रोक लिया और जबरदस्ती मेरा VIVO y12 टच मोबाइल एवं मुझे तीनों लड़कों ने पकड़ लिया और उनमें से एक ने मेरा मोबाइल छीन लिया एवं एक ने मेरे पेन्ट की बाँयी जेब से हिसाब के रखे 12000 रु , नगद को छीन लिये और उनमें से एक लड़का मेरी मो.सा. ले जाने लगा तो मैंने उन्हें रोकना चाहा तो उनमें से दो ने मुझे पकडकर रखा और एक लडका मेरी न्यू मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स बिना नम्बर की को छीनकर भाग गये थे फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सबलगढ़ में अप.क्र . 572/21 धारा 392 ताहि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया था
उक्त लूट की पता रसी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बार बार कहा गया इसकी पता रसी हेतु श्रीमान पुलिस अधक्षीक महोदय के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई मुखविर द्वारा सूचना मिली कि अलापुर जौरा का एक लड़का लूट जैसी बारदातों को अंजाम देता रहता है जब उसको पकड़ कर हिकमतअंमली से पूछतांछ की गई तो उसने बताया कि हम तीन दोस्तों ने दिनांक 7/09/21 को हमने एक व्यक्ति की पंचमुखी के पास एमएस रोड़ पर लूट की थी जिसकी मोटर साईकिल व मोबाईल व नगद पैसे हम लोगों ने आपस में बांट लिये थे जिसे पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का मशरूका जप्त किया गया है । *सराहनीय योगदान* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सबलगढ़ के . के . सिंह गय उनि राजेश कुमार गर्ग , सायवर सैल प्रभारी सचिन पटेल व आर अजीत सिंह ( सायवर सैल ) प्र . आर . अजीत सिंह आर . प्रहलाद आर . मुखेन्द , आर . अमर सिंह , आर . पवन त्रिवेदी , आर . रवि कुमार यादव ● आर . अतर सिंह और राजकुमार परमार आर महाराज सिंह म.आर. नेहा सोलंकी थाना सबलगढ़ की सराहनीय भूमिका रही


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.