Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 10, 2022

पेंड्रा~श्रीरामजन्मोत्सव रामनवमी पर्व में भव्य शोभायात्रा के साथ कोटमी सकोला में रामजानकी मंदिर में की गई पूजा अर्चना शोभायात्रा में भगवामय होकर भक्तजनों ने श्रीरामजी की पालकी निकाली।

 पेंड्रा~श्रीरामजन्मोत्सव रामनवमी पर्व में भव्य शोभायात्रा के साथ कोटमी सकोला में रामजानकी मंदिर में की गई पूजा अर्चना

शोभायात्रा में भगवामय होकर भक्तजनों ने श्रीरामजी की पालकी निकाली।



भक्तों ने बस स्टैंड में विशाल भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद बांटी

पेण्ड्रा/कोटमी:- श्रीरामनवमी महापर्व श्रीराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में समस्त युवा शक्ति एवं सनातनी सर्व हिन्दू समाज द्वारा कोटमी सकोला में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भक्ति के रंग में डूबे समस्त भक्तजन एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम का नारा लगाकर जयजयकार करते नजर आये।इस भव्य आयोजन में छोटे छोटे बच्चों के साथ माताएँ बहनें आयोजक समिति के भक्तजन व गणमान्य नागरिकजन बढ़ चढ़कर अपनी सहभगिता निभाये।


भक्ति के रंग में सराबोर बालकों ने श्रीराम जी की पालकी लेकर उत्साहित नजर आये वहीं स्थानीय भक्तजनों ने शोभायात्रा के बीच आरती पूजन कर परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।इस बीच डी जे की धुन पर भक्तजन उत्साहित होकर ये भगवा रंग गीत एवं श्री रामजी की सेना चली गीत पर जमकर थिरके और जयघोष किये।


शोभायात्रा के दौरान जगह जगह पर भक्तजनों द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी जिसमें सकोला तिराहे पर मुकेश जायसवाल सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सभी को शरबत पिलाया गया।वहीं पालकी भ्रमण के दौरान जगह जगह पर पटाखे व लड़ी पटाखे जलाते हुये जमकर आतिशबाजी की गई इस अवसर पर सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में कोटमी व पेण्ड्रा पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।


शोभायात्रा के बाद सकोला बस स्टैंड में भण्डारा का कार्यक्रम आयोजन कर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।इस आयोजन को सफल बनाने में युवा शक्ति अमित केशरवानी, अवि गुप्ता सुमित पटवा,अनुज साहू ,अनमोल गुप्ता,राज गुप्ता सहित समस्त युवा शक्ति भक्तजन समर्पित रहे।इस अवसर पर सतीश शर्मा,विनोद केशरवानी,रतन केशरवानी, शिव गुप्ता,बलराम तिवारी,अमन शर्मा, राजेश शर्मा,मनोज केशरवानी,संजय शुक्ला, दुर्गेश साहू,शुभम गुप्ता,राजकमल गुप्ता,परमेश्वर तिवारी, मुकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, मनोज गुप्ता,केशव पाण्डेय,लाला गुप्ता, राजकमल गुप्ता, अंकुश गुप्ता, संजू गुप्ता, ललित गुप्ता, श्रीकांत केशरवानी, दीपक साहू, मोनू गुप्ता, दुर्गेश साहू, शंकर गुप्ता, बबलू जायसवाल, राज रजक, के के केशरवानी, आकाश गुप्ता, मुकेश साहू, नितेश श्रीवास्तव, रामेश्वर तिवारी,नीरज जायसवाल सहित सैकड़ों भक्तजननागरिकजन,माताएँ,

बहनें, युवा शक्ति बालकों का विशेष सराहनीय सहयोग रहा।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

ब्यूरो/संवाददाता

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad