Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, April 21, 2022

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के लिए बैठक का हुआ आयोजन

 नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के लिए बैठक का हुआ आयोजन

कोरबा 21 अप्रैल 2022/ नालसा नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा 14 मई 2022 को नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन किए जाने के संबंध मे वीडियो कांॅफ्रेंसिंग बैठक के एजेंडा अनुसार इंश्योरेंस कंपनी, बैक, बीएसएनएल और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ दिनांक 20 अप्रैल को जिला न्यायालय कोरबा के वीडियो कान्फ्रेंसिंग में बैठक का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश बी.पी. वर्मा द्वारा बीमा, फायनेंस कंपनी,बैंक, विद्युत अधिनियम, दूरसंचार विभाग, नगर पालिक निगम कोरबा के जलकर, संपत्ति कर संबंधी वसूली योग्य मामले के संबंध में शाखा प्रबंधक, बैंक के अधिकारी एवं जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। 

जिला अधिवक्ता संघ के सचिव  नूतन सिंह, के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता  आर.एन. राठौर, सी.बी.राठौर, राजेश्वर दीवान, श्रवण केंवट, सुनील यादव, सुमन तिवारी, अनिता चाको, अरूण बजाज एवं अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित थे। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता, राजेश श्रीवास्तव,  नवीन कुमार राठी, न्यू इंडिया इंश्योरेन्स के शाखा प्रबंधक अतुल ठक्कर, अश्मिका तिवारी, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में प्री लिटिगेशन केस प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही पक्षकारों के साथ राजीनामा के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण किए जाने हेतु प्री सिटिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते है वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा बताया गया है कि न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले मामले जिनमें कोर्ट फीस चस्पा है उन प्रकरणों में लोक अदालत के माध्यम से निराकरण होता है उक्त प्रकरणों में कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान है, साथ ही लोक अदालत में निराकरण होने वाले प्रकरणों में किसी भी न्यायालय में अपील स्वीकार्य नहीं होती। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा दूरभाष 07759-299134, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा दूरभाष नंबर 07815-250833, तालुका विधिक सेवा समिति पाली दूरभाष नंबर 07816-232037,तालुका विधिक सेवा समिति करतला दूरभाष नंबर 07759-279833 कर सकते है।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad