Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, April 25, 2022

निर्दोष विद्युत संविदाकर्मियों पर लाठी चार्ज कांग्रेस सरकार का तानाशाही रवैय्या उजागर -(विष्णु लोधी)

 निर्दोष विद्युत संविदाकर्मियों पर लाठी चार्ज कांग्रेस सरकार का तानाशाही रवैय्या उजागर -(विष्णु लोधी)


*संसद में प्रधानमंत्री मोदी को सहिष्णुता का पाठ  पढ़ाने वाले राहुल गांधी, सहिष्णुता का थोड़ी पाठ मुख्यमंत्री बघेल को भी पढ़ाते तो निर्दोष विद्युत कर्मी लाठी नहीं खाते - (विष्णु लोधी)*

*विद्युत संविदा कर्मियों पर लाठी चार्ज, लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास*

महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ़  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़  के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बीते  44 दिनों से अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके धरना प्रदर्शन करने वाले संविदा विद्युतकर्मचारियों पर पुलिस के द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि संविदा विद्युत कर्मियों पर लाठीचार्ज और उनको जेल भेजने की घटना से कांग्रेस सरकार का तानाशाही रवैया उजागर हो गया है। निर्दोष संविदा कर्मचारियों पर लाठी बरसाने की जितना भी निंदा की जाए कम है।

 सरकार के द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में जो वादा किया गया था वह तो पूरा नहीं कर रही है बल्कि उल्टे उनके आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने का काम कर रही है उनके साथ अन्याय औ अत्याचार है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है । विष्णु लोधी ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी ने संसद में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सहिष्णुता पर लंबी भाषण देते हुए उन्हें सहिष्णुता पाठ पढ़ाया था अच्छा होता यदि श्री राहुल गाँधी सहिष्णुता का थोड़ी पाठ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पढ़ा देते तो शायद आज इन निर्दोष संविदा विद्युतकर्मियों  को लाठी नहीं खाना पड़ता और न ही जेल जाना पड़ता।

 

विष्णु लोधी ने कहा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर तपती धूप में बीते 44 दिनों से प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को पुलिस द्वारा बलपूर्वक खत्म किया गया जो कि उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है  पुलिस ने धरनास्‍थल पर प्रदर्शनकारियों पर धरनास्थल पर बेहरहमी से लाठीचार्ज किया लात घुसे मारे । वहीं पुलिस की कार्यवाही में करीब 40 प्रदर्शनकारियाें को हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया गया जो कि सरकार की असली तानाशाही चेहरा को उजागर करता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad