स्वामित्व योजना आबादी सर्व कार्य का जिले में शुभारंभ
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार S O I की ड्रोन पलाई टीम के प्रमुख श्री भगत सिंह एवं सहयोगी दल द्वारा विगत 20 अप्रैल को तहसील छपारा राजस्व निरीक्षक मंडल चमारी खुर्द के ग्राम केवलारी में स्वामित्व योजना आबादी सर्वे कार्य का शुभारंभ हुआ। सर्वे कार्य में गांव की आबादी क्षेत्र की सीमा और आबादी क्षेत्र का निर्मित परिसंपत्तियों को ड्रोन सर्वे कर सीमा निर्धारित करते हुए चुना पाउडर से मार्किग की गई।
आबादी सर्वे प्रभारी अधीक्षता भू- अभिलेख सिवनी एस. एस. परतेती, सहायक सर्वेक्षण अधिकारी नितिन गौड,भूपेन्द्र अहिरवार, संबंधित राजस्व निरीक्षक तथा जिलास्तर से आर आई शोमेन्द्र बिसेन,आर.आई. रामेश्वर बघेल,मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहकर सर्वे कार्य कराया गया साथ ही ड्रोन पलाई सर्वे कार्य के दौरान बरती जाने वालीं सावधानियां से तहसील घंसौर, लखनादौन एवं बरघाट के उपस्थिति मास्टर ट्रेनर्स को भी अवगत कराया गया ।
S O I की टीम द्वारा दल के उपस्थित संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को प्रतिदिन ड्रोन पलाई आबादी सर्वे कार्य हेतु 10 10 ग्रामों का सर्वे कर चुना पाउडर से मार्किंग करने के निर्देश दिए गए। S O I टीम के प्रमुख द्वारा जानकारी दी गई की 1 ग्राम में ड्रोन पलाई से आबादी सर्वे कार्य में 20 से 30 मिनिट लगते है। इस कार्य में राजस्व विभाग पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अधिकारी कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है अतः यह अंति आवश्यक है कि राजस्व पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अधिकारी/ कर्मचारी S O I के द्वारा निर्धारित समय तालिका के अनुसार ग्राम में दो दिवस पूर्व से चूना मार्किग का कार्य पूर्ण करे ताकि सर्वे कार्य तेजी से पूरा किया जा सके।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.