रायपुर - आज भगवान महावीर स्वामी की जयंती के शुभ अवसर पर आज निकाली गई भव्य शोभायात्रा
सी.एन.आई.न्यूज के लिए पुरूषोत्तम जोशी..
रायपुर- भगवान महावीर जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर थे।
आज जैन धर्म अनुनाइयों ने भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती हर्ष उल्लास उत्साह के साथ मनाई ।
इस शुभ अवसर पर जैन समाज के लोगो ने जैन मंदिर मालवीय रोड से भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा बाजे गाजे, भक्ति गीत के साथ प्रारंभ होकर शहर के सदर बाजार सत्ती बाजार,तात्यापारा,
रामसागर पारा ,एम.जी.रोड,होते हुए दादा बाड़ी मे समाप्त हुई ।जहां समाज के द्वारा सभी के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की गई.।पूरे मार्ग मे लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.