सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद।आज 01 अप्रैल को छ. ग. वन कर्मचारी संघ जिला शाखा बालोद के अनिश्चितकालीन हड़ताल के 12 वें दिवस डिपो परिसर मे रेंजर ऐसोशियसन संघ के महासचिव राजेश नांदुलकर द्वारा 12 सूत्रीय मांगो को समर्थन दिया साथ ही मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर एवं किसान संघ जिला बालोद के अध्यक्ष गैंदसिंग ठाकुर , उपाध्यक्ष सुरेश कुरैटी द्वारा छ. ग. वन कर्मचारी संघ के जायज 12 सूत्रीय मांगो के समर्थन मे सम्बोधित करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया।
12वे दिन धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष कृष्णापुरी गोस्वामी, डामन ठाकुर, राजेश उपाध्याय, मुरली बढ़ई, तुलसीराम पिसदा, मनोज साहू, रजनी बाई, रजुला बाई, उषा मंडावी, बासन बाई, एवं चन्दर बाई उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.