बेलौदी की पीड़ित महिला को तहसील साहू समाज गुण्डरदेही ने दिया सहयोग राशि
गुणडरदेही । तहसील साहू समाज गुण्डरदेही द्वारा बैलौदी के एक महिला जानकी बाई साहू को आर्थिक सहायता प्रदान की है बताया गया कि उक्त महिला व उनके पति मोटरसाइकिल से रायपुर जा रहे थे इस दौरान भारी वाहन ने उसे ठोकर मार दी जिससे महिला का बायां पैर दुर्घटना में फैकचर हो गया है और उनके पैर को काटना पड़ा जो आज बिस्तर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही है तहसील साहू संघ गुण्डरदेही के पदाधिकारियो द्वारा उक्त पीड़ित महिला के घर जाकर समाज की तरफ से सहयोग राशि दिया गया इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप साहू उपाध्यक्ष नरेन्द्र सोनबोईर मीडिया प्रभारी भानु साहू ग्रामीण अध्यक्ष लेखराम साहू बेलौदी संतराम साहू आदि उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.