Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, April 1, 2022

दुर्ग जिला - जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई और केन्द्रीय विद्यालय के विद्याथियों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने का गुरू मंत्र देंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को देंगे स्ट्रेस फ्री रहने की सलाह - बोर्ड परीक्षा हो या किसी अन्य प्रकार की परीक्षा इस दौरान छात्र का स्ट्रेस फ्री होना अनिवार्य है।...


दुर्ग /प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 01 अप्रैल को समय 11:00 ग्यारह बजे ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ संवाद कार्यक्रम करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग राज्यों के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।



 इस अवसर पर जिले के केन्द्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई दुर्ग के बच्चों को भी  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चर्चा करने का अवसर प्राप्त होगा, जिसके लिए जिले के छात्र अतिउत्साहित है। 

जहां आनलाईन प्लेटफार्म के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा के विषय पर प्रधानमंत्री से अपने सवाल पूछेंगे और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।



जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई दुर्ग के प्रिंसिपल श्री निवास राव ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह परीक्षा पे चर्चा का पांचवा संस्करण है। जिसमें प्रधानमंत्री के द्वारा छात्रों को परीक्षा के समय तनाव से कैसे दूर रहा जाए

 

इस पर टिप्स दिये जायेंगे। परीक्षा स्वतः ही तनाव को निमंत्रित करती है। ऐसे में छात्रों के पास यह स्वर्णिम अवसर होगा, जहां वो प्रधानमंत्री से वार्तालाप के माध्यम से सलह लेंगे और अपने भीतर के तनाव और घबराहट को दूर करेंगे। 

उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री के अनुभव से निसंदेह छात्रों को परीक्षा के दौरान काफी मदद मिलेगी।


प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को देंगे स्ट्रेस फ्री रहने की सलाह - सामान्यतः जो भी कार्य परिणाम के साथ जुड़ा  होता है उसमें मानव को तनाव में आना स्वाभाविक है।  बोर्ड परीक्षा हो या किसी अन्य प्रकार की परीक्षा इस दौरान छात्र का स्ट्रेस फ्री होना अनिवार्य है।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के टिप्स देंगे। समय प्रबंधन और सकारात्मक कदम से कैसे किसी परीक्षा पर विजय हासिल की जाए प्रधानमंत्री इस पर विद्यार्थियों के साथ गहन चर्चा करेंगे।

लुकेश साहू सी. एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com...*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad