विकलांग जोड़े का संगठन ने कराया विवाह
दमोह हटा। बुंदेलखण्ड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति हटा के द्वारा माँ गायत्री शक्ति पीठ हटा में वधू दीपा अहिरवाल फुटेरा निवासी एवं
वर सकाराम अहिरवाल बूढ़ा हटा निवासी का हटा अध्यक्ष राजूदास दुबे द्वारा कराया गया। दोनों वर वधू विकलांग है
जिनका संगठन के द्वारा निःशुक्ल विवाह संपन्न कराया गया एवं नव दंपति को बधाई एवं आशीर्वाद दिया। विवाह में दोनों परिवार के सदस्यों के लोगो के साथ संगठन लक्षमण तिवारी, संजय पांडे, रामचरण कुसमरिया, संजय चौधरी, ज्योति दुबे महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष बीजेपी,डॉ विजय सिंह राजपूत, हरिनारायण चौरसिया, गोपाल कुसमरिया, राहुल आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.