ग्राम पंचायत उकारपार में कागज़ मे हो गये कार्यविकास के नाम पर लगा दिये पलीता...निष्पक्ष जांच में कई अधिकारी कर्मचारी आएंगे सामने
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
लखनादौन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उकारपार जहां देखने में आया है कि यहां के सरपंच सचिव और जनपद पंचायत के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से सरकार की योजनाएं कागजों में संचालित कर दी गई हैं नतीजा यह है की ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास धरातल पर तो नजर नहीं आ रहा पर हां प्रशासन के रिकॉर्ड पर विकास भली-भांति हो चुका है क्षेत्र में जन चर्चा है कि ग्राम पंचायत उकारपार में योजना क्रमांक 1 सीसी रोड नजरगढ़ में पदम सिंह के मकान से आंगनवाड़ी भवन की ओर लगभग 250 मीटर की रोड की राशि आहरण कर ली गई परंतु रोड धरातल पर नही सिर्फ कागजों में बन गई वहीं शिकायत के बाद नए सिरे से सीसी रोड बनाई जा रही है लेकिन मार्ग बदल दिया गया है जो जांच का विषय है और निष्पक्ष जांच में खुलासे होने तय है
वहीं बात करें कार्य योजना क्रमांक 2 कि तो रतिराम के घर से पतिराम के घर तक प्रस्तावित रोड जिसकी स्वीकृत राशि ₹385000 जिसका लेबर पेमेंट, मटेरियल का पेमेंट भुगतान किया जा चुका है परंतु कार्य नहीं होना बताया जा रहा है l
इतना ही नहीं कार्य योजना क्रमांक 3
टेकचंद के मकान से लेखराम के मकान तक प्रस्तावित रोड जिसकी स्वीकृत राशि 120000 है जिसका टी एस, लेवर पेमेंट, मटेरियल भुगतान किया जा चुका है वही कार्य योजना क्रमांक 4 दयाल के मकान से धनसिंह के मकान तक स्वीकृत रोड जिसकी स्वीकृति राशि 462750 रुपए जिसका टी एस,जिसका लेबर पेमेंट एवं मटेरियल भुगतान किया गया
परंतु कार्य नहीं होना पाया गया है
इसी तरह विकास के नाम पर कार्य योजना क्रमांक 5 बैनसिंह के मकान से पतिराम के घर तक स्वीकृत रोड जिसकी स्वीकृत राशि 324000 है जिसका टीएस, लेबर पेमेंट, मटेरियल पेमेंट किया जा चुका है
परंतु शासन की योजना के तहत बनाई गई रोड़ गांव में नजर आ ही नहीं रही है पूरा विकास कागजों में सिमट कर रह गया है
पूरे मामले में शिकायत की गई है और शिकायत की जांच लखनादौन सीईओ एसडीओ अमोले एवं पंचायत इंस्पेक्टर एवं अन्य सदस्यों को टीम के गठन कर जांच हेतु निर्देशित किया है
उक्त मामले की यदि सूक्ष्मता से और निष्पक्षता से जांच की जाए तो ना केवल सरपंच सचिव बल्कि जनपद पंचायत स्तर के भी कुछ अधिकारी कर्मचारी इस कागजी विकास योजना के भागीदार बन सकते हैं इस पूरे मामले पर प्रशासन को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ताकि मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ धरातल पर ना पहुंच कर किए जा रहे भ्रष्टाचार और कागजों में किए जा रहे विकास की पोल खुल सके और लापरवाहो पर
और भ्रष्टाचार करने वालों पर नकेल कसी जा सके वहीं इस पूरे मामले पर जनपद पंचायत के सीईओ का कुछ यू कहना है:-
"" हां उकारपार ग्राम पंचायत की शिकायत आई थी और जांच के लिए पांच लोगों की टीम गठित की है दस बारह दिन से मे देख नही पाया दिखवाता हूं जांच में क्या निकल के आता है जांच रिपोर्ट आ जाए तो देखते हैं कौन कौन दोषी है उन पर कार्रवाई की जाएगी"" *अखिल सहाय श्रीवास्ताव लखनादौन सीईओ*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.