Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, April 3, 2022

जिले की पंचायतों में मनाया गया आवास सप्ताह।

 जिले की पंचायतों में मनाया गया आवास सप्ताह

(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

     बालाघाट : डॉ गिरीश कुमार मिश्रा कलेक्टर बालाघाट के मार्गदर्शन में एवं विवेक कुमार सीईओ जिला पंचायत के निर्देशन में जिले की सर्व जनपद पंचायत के ग्रामो में विगत दिनों में आवास सप्ताह का आयोजन किया गया ।

        बालाघाट जिले को राज्य शासन से सत्र 2021-22 हेतु प्रदेश में  सर्वाधिक 64 हजार 670 आवास निर्माण का लक्ष्य  प्राप्त हुआ है  प्रथम चरण में लक्ष्य प्राप्त करने आवास सप्ताह  आयोजित कर 3050 आवास निर्माण कार्य प्रारंभ  3692 आवासों का प्लिंथ वर्क पूर्ण कर जियोटेग कराये गए। 950 के लिंटल वर्क जियोटेग एवं 185 आवास पूर्ण करा कर उपलब्धि प्राप्त की गई ।

आवास निर्माण समय सीमा में हितग्राहियों से कराए जाने हेतु मिशन मोड में जिला एवं विकास खंड स्तर  पर टीमो का गठन कर सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक ग्रामो का भ्रमण कर हितग्राहियों को समझाईश दी गई एवं आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का निराकरण भी कराया गया ।

     आवास सप्ताह के अंतर्गत सर्व प्रथम निरीक्षण टीमो द्वारा  ग्राम पंचायतो में जाकर ग्राम पंचायत प्रधान सचिव रोजगार सहायक  एवं गृह निर्माण करने वाले मिस्त्री मजदूरों एवं सामग्री प्रदायकर्ताओ की बैठक आयोजित कर समस्याओ को जानकर उनके निराकरण पर ध्यान दिया गया एवं हितग्राहियों के घर घर जाकर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने वालो को समझाईश दी गई एवं उनकी परेशानियो को समझा गया तथा 7 दिवस में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।  ग्रामीणो ने भी मिस्त्री मजदूर एवं पानी की समस्याओं से अवगत कराया।  आवास निर्माण में कम प्रगति वाले ग्रामो में जनपद पंचायत सीईओ एवं संबधित अधिकारी एडीओ पीसीओ उपयंत्री आदि की उपस्थिती मे  चौपाल लगा कर हितग्राहियो की समस्या का निराकरण करने एवं समझाईश दिए जाने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत  द्वारा दिए गए थे 

     ज्ञात हो कि आवास सप्ताह अंतर्गत जिले के कलेक्टर सीईओ जिला पंचायत कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं सीईओ जनपद पंचायत  सर्व परियोजना अधिकारी एपीओ ब्लॉक समन्वयक ग्रामीण आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन एडीओ पीसीओ सचिव रोजगार सहायक ग्राम पंचायत के प्रधान आदि द्वारा समन्वय कर ग्रमीणों के घर घर जाकर आवास सप्ताह अन्तर्गत निर्माण कार्य प्रारंभ करने के प्रयास  किये  गये।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad