पखांजुर/बांदे से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट :- शा .उच्चतर मा. शाला गोण्डाहुर के मनीष साहा ने किया जिला कांकेर का नाम रोशन
शा. मेडिकल कॉलेज बिलासपुर छ.ग. में MBBS के लिए चयनित
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोण्डाहुर के मेधावी विद्यार्थी *श्री मनीष साहा* इस वर्ष शासकीय मेडिकल कॉलेज बिलासपुर(SIMS ) छत्तीसगढ़ में *MBBS* के लिए चयनित होकर परलकोट सहित पूरे कांकेर जिले का नाम रोशन किया है। श्री मनीष पखांजूर के भूतपूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री नारायण साहा तथा श्रीमती मोनिका साहा की सुपुत्र है, तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोंडाहूर के प्राचार्य *श्रीमान अरुण कीर्तनिया* का भांजा है, जिनके मार्गदर्शन में श्री मनीष ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। ज्ञात हो कि इससे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोंडाहूर से 2014 में *मनोरंजन चढ़ा* (SIMS बिलासपुर छ. ग.), 2018 में *कुमारी प्रिया कीर्तनया* ( शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर छ.ग. ), 2022 में *श्री राहुल बाढ़ई* ( शासकीय मेडिकल कॉलेज जगदलपुर छ.ग. ) का भी एम.बी.बी.एस. में चयन हो चुका है। इस शानदार उपलब्धि के लिए शाला के प्राचार्य श्रीमान अरुण कीर्तनिया तथा सभी स्टाफ और शाला परिवार को बहुत-बहुत बधाई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.