मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के लिए टैलेंट सर्च के तहत 08 मई को चयन
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल के रायफल, पिस्टल और शॉटगन विधा के लिए टैलेंट सर्च कार्यक्रम का 5 से 17 मई तक आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 08 मई को प्रतिभा चयन कार्यक्रम जिला सिवनी (डेमो सेंटर) में दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक संचालनालय से प्रशिक्षको की टीम द्वारा किया जायेगा। जिसमें जिला बालाघाट के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के टैलेंट सर्च में 13 से 16 वर्ष के बालक और बालिकाएँ सम्मिलित हो सकते हैं।
सभी खिलाडी को अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है। खिलाड़ी अपने स्वयं के व्यय पर राज्य शूटिंग अकादमी चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालाघाट मुलना स्टेडियम में सम्पर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षकों द्वारा टैलेंट सर्च में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शूटिंग अकादमी की तीनों विधाओं के सम्बंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही शूटिंग के वीडियो और वेपन हैंडल करने के तरीक़े सिखाए जाएँगे, जिससे खिलाड़ियों में शूटिंग के प्रति रुझान बढ़े और ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ी शूटिंग में हिस्सा लें। खिलाड़ियों की ऊँचाई, वजन एवं उम्र के साथ ही उनके सीखने की क्षमता के आधार पर उनका ट्रायल लिया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.