Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 5, 2022

सिविल अस्पताल लांजी के रेडियोग्राफर एवं आयुष चिकित्सक को नोटिस जारी


सिविल अस्पताल लांजी के रेडियोग्राफर एवं आयुष चिकित्सक को नोटिस जारी


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


 बालाघाट।शासकीय कर्मचारी अपनेकर्त्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने एवं बिना किसी सूचना के अपने कार्य से अनुपस्थित रहने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने सिविल अस्पताल लांजी के रेडियोग्राफर खिनेन्द्र बिसेन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपायली के संविदा आयुष चिकित्सक डॉ गौरव पारधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये।

 सिविल अस्पताल लांजी के रेडियोग्राफर खिनेन्द्र बिसेन के कार्य समय पर उपस्थित नहीं रहने के कारण एक्स-रे के लिए आने वाले पीड़ित रोगियों एवं उनके परिजनों को परेशान होता पड़ता है और उनमें आक्रोश पैदा होता है। खिनेन्द्र बिसेन की लापरवाही के कारण विभाग की छवि खराब होती । उनकी इस लापरवाही के कारण गंभीर एवं दुघर्टना आदि में घायल हुए मरीजों का एक्स-रे नहीं होने से उनका जीवन खतरे में आ जाता है। अत: क्यों न इस लापरवाही के लिए उनके विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं जबलपुर को भेजा जाये। रेडियोग्राफर खिनेन्द्र बिसेन को 03 दिनों के भीतर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल लांजी के माध्यम से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालाघाट के समक्ष  उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।


रामपायली के आयुष चिकित्सक को नोटिस


     इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपायली के संविदा आयुष चिकित्सक डॉ गौरव पारधी 04 मई को प्रात: 9.48 अस्पताल में उपस्थित नहीं हुए थे। इस दौरान अस्पताल में उपचार कराने आये एक मरीज ने डॉ गौरव पारधी से मोबाईल पर सम्पर्क किया तो डॉ पारधी द्वारा अस्पताल आने से इंकार कर दिया। जबकि डॉ पारधी द्वारा कोई अवकाश आवेदन नहीं दिया गया था और वे अनाधिकृत रूप से अपने कर्त्तव्य से अनुपस्थित थे। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने संविदा आयुष चिकित्सक को 24 घंटे के भीतर  उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर डॉ गौरव पारधी के विरूद्ध अनुशासनातमक कार्यवाही कर प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जायेगा।

[05/05, 6:02 pm] +91 81200 86063: 08 मई को परसवाड़ा में महामहिम राज्यपाल का आगमन 


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


बालाघाट। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल गंगूभाई पटेल का आगमन परसवाड़ा में  8 मई को होने जा रहा है। जिसके लिए परसवाड़ा सहित असपास के ग्रामों में भी तैयारियां जोरों पर है। वहीं जिले के आला अधिकारियों की आवाजाही लगातार जारी है जो कार्यक्रम की तैयारी का जायजा भी लेते है।


महामहिम परसवाड़ा के शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय परसवाड़ा मे रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, साथ ही पीएम आवास हितग्राहियों के साथ भोजन व आदिवासी ग्रामीणों के साथ सिकिलसेल जैसे रक्त विकार बिमारी और उसके निदान पर चर्चा होगी।

देखा जाए तो प्रारंभ के कार्यक्रम तो सहायक है पर महामहिम का मुख्य कार्यक्रम लाइलाज सिकिलसेल एनीमिया बीमारी के संदर्भ में और उसके रोकथाम के संदर्भ मे चर्चा की जाएगी।


जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम आयुष विभाग की देख रेख में सम्पन्न होगा। जानकारी अनुसार सिकिलसेल एनीमिया जो एक रक्त विकार है उसे कम करने के उपायों पर महामहिम स्वयं कार्य कर रहे है और अन्य आदिवासी बाहुल्य जिलों मे भी इसी उद्देश्य के तहत उनके कार्यक्रम सम्पन्न हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad